गेहूं की फसल जले हुये 1 सप्ताह, मगर नहीं हुई कोई कार्यवाही
नीलेश त्रिपाठी
मिर्जामुराद, वाराणसी। स्थानीय थाना क्षेत्र के छतेरी मानापुर गांव में बीते 19 अप्रैल को बचाई मिश्रा के गेहूं के खड़े फसल को जला, राख कर दिया गया या प्राकृतिक आपदा से जल गया, इसका अभी तक पुलिस पता नहीं लगा पाई और न ही कोई कार्यवाही कर रही है।

पीड़ित का कहना है कि विरोधियों ने षड्यंत्र के तहत मेरे खड़ी फसल को खेत में ही जला दिया जिसकी सूचना पीड़ित ने उसी दिन मिर्जामुराद थाने पर तहरीर के माध्यम से दिया परंतु हफ्ते भर बीतने के बाद भी षड्यंत्रकारियों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई और न ही कोई मुकदमा दर्ज (पंजीकृत) हुआ जिससे पीड़ित को उसके जले फसल का मुआवजा मिल सके। पीड़ित दर-दर न्याय की गुहार लगाता भटक रहा है। उसके कई महीनो की मेहनत व पैदा अनाज पर पानी फिर गया। क्षेत्र में इस बात को लेकर चर्चा व्याप्त है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















