देश के सैनिकों की कल्याण के लिये हुये कल्याणकारी पाठ
963176
देश के सैनिकों की कल्याण के लिये हुये कल्याणकारी पाठ
तेजस टूडे ब्यूरो
लखनऊ। व्यतिपात योग में दिन में 11 बजे से वैदिक पंचांग के अनुसार श्री जन कल्याणेश्वर मंदिर सैनिक नगर रायबरेली रोड में श्री दुर्गा कवच और आदित्य हृदय स्रोत के अत्यंत कल्याणकारी पाठ देश के सभी सैनिकों के कल्याण के लिये किये गये और हवन, पूजन, आरती के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। सैनिक नगर के देश भक्तों व श्रृद्धालुओं ने सामूहिक रूप से इस अनुष्ठान में सहर्ष भाग लिया।
मंदिर के आचार्य बृजेश मिश्र ने शुभ मुहूर्त के अनुसार इस शुभ आयोजन का अपने संरक्षण में पांडित्यपूर्ण पूजन संपन्न कराया। दुर्गा कवच स्रोत’ के साथ ही ‘आदित्य हृदय स्तोत्र’ का पाठ भी पंडित जी ने कराया। साथ ही धन्वंतरि आरोग्य मंत्र का सामूहिक पाठ भी करवाया।
कार्यक्रम दिन में 11 बजे प्रारम्भ होकर लगभग 1:15 पर समाप्त हुआ। उपस्थित श्रद्धालुओं ने देश हित में और युद्धरत सैनिकों के कल्याणार्थ इस शुभ कार्य में बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर डा० कर्नल आदि शंकर मिश्र, कैप्टेन डीडी सिंह, लेफ्टिनेंट मोती लाल वर्मा, सूबे ओपी शर्मा, इंजीनियर सुरेंद्र सिंह, सूबे धर्मनाथ तिवारी, सूबेदार बाबू लाल यादव, जितेंद्र सिंह, धीरेंद्र मिश्र, इंदू सिंह, प्रियंका तिवारी, शशि पांडेय, शैल सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।