मौसम ने ली करवट, बारिश व सर्द हवाओं से मिली गर्मी से राहत
नीरज यादव
आंवला, बरेली। सोमवार की सुबह बारिश और आंधी से सूरज के तल्ख तेवर नरम पड़ गए। कई दिनों से गर्मी से परेशान जिलेवासियों को गर्मी से राहत मिली। सोमवार सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे। सुबह 9 बजे काले बादलों के साथ आई बारिश और तेज हवाएं ने आंवला तहसील के माहौल को खुशनुमा बना दिया। पिछले कुछ दिनों से गर्मी अपने चरम पर थी।

सूरज की झुलसाने वाली किरणें और लू के थपेड़ों से लोगों का बुरा हाल हो रहा था। अधिकतम तापमान 45 डिग्री पहुंच गया था। सुबह 9 बजे से ही गर्मी का अहसास होने लगता था और दोपहर में मौसम में शरीर को झुघ्लसाने वाला हो जाता था। सूरज की चमकती धूप में आंख खोलना भी मुश्किल होता था। सोमवार को आसमान में बादल छाए रहने से सूरज की तपिश की अहसास कम हो रहा था लेकिन बादल की वजह से उमस वाली गर्मी का अहसास हो रहा था। सुबह 9 बजे हुई बारिश 45 मिनट तक जारी रही। इस बीच रुक-रुक कर तेज हवाएं भी चली। 12 बजे के करीब बारिश और तेज धूप निकल आई। उस समय उमस वाली गर्मी का एक बार फिर से आभास हुआ लेकिन कुछ समय बाद ही हवा चलने से लोगों का पसीना पूरी तरह सूख गया। मौसम विज्ञानियों की मानें तो मंगलवार को भी मौसम खुशनुमा रहेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















