कवि सम्मेलन: कमलेश मृदु ने अपनी कवित्व से सभी को किया मंत्र—मुग्ध

कवि सम्मेलन: कमलेश मृदु ने अपनी कवित्व से सभी को किया मंत्र—मुग्ध

तेजस टूडे ब्यूरो
बरेली। उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन के तत्वाधान में कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ जहां बिसवां सीतापुर से पधारे कवि साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु ने अपनी आशु कवित्व से सभी को तालियां बजाने पर विवश कर दिया। करता नहीं है मात्र कारोबार संगठन। करता है अपने देश से भी प्यार संगठन। रखता भी है सामाजिक सरोकार संगठन। उत्तर प्रदेश उद्योग व व्यापार संगठन।। श्री मृदु ने हास्य श्रृंगार व ओजस्वी कविताओं से समां बांध दिया। भारत के गौरव को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा— मिलाकर आंख दुनिया से ये भारत बात करता है। पटखनी पर पटखनी दे जो इससे घात करता है। बुलेट एके सैंतालीस की कभी आयात करता था, कि अब भारत वही ब्रह्मोस का निर्यात करता है।।
बरेली के वरिष्ठ गीतकार कमल सक्सेना ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि—— मुनासिब है यही कि तू वतन से प्यार मत करना। मगर बे आबरू इस देश को ए यार मत करना। किसी बच्चे के मुहुँ से छीन ले रोटी का जो टुकड़ा, वतन के वास्ते ऐसा कोई व्यापार मत करना। इसके बाद श्रृंगार के कई मुक्तक सुनाकर सबकी वाहवाही लूटी। अपनी कविता पढ़ते हुए कमल सक्सेना ने कहा कि—— मिटेंगी हस्तियाँ तेरी अमन तब याद आयेगा। मिलेंगी ठोकरें अपना वतन तब याद आयेगा। विदेशी रँग में पढ़कर तेरी बेटी जवाँ होगी, तुझे इस देश का चालो चलन तब याद आयेगा।।
ओज कवि कमलकांत तिवारी ने अपनी रचना इस तरह पढ़ी—— पुरानी भूल का करके यह पश्चाताप बैठे हैं। चढ़ाकर बाण धनुवा पर खींचकर चाप बैठे हैं। नहीं अब भूल कर हिंदुत्व को आंँखें दिखाना तुम, सुनो भारत की सत्ता में तुम्हारे बाप बैठे हैं। जिस पर सभी ने दिल खोलकर तालियां बजाईं। कवि सम्मलेन देर रात तक चलता रहा औऱ व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी व सदस्य देर रात तक कविताओं का आनंद लेते रहे। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कवियों को अंग वस्त्र ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कवि सम्मेलन का संचालन कवि गीतकार कमल सक्सेना ने किया। अन्त में महासचिव ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA