963206
मामला सलोन कोतवाली क्षेत्र के रघ्घूपुर का है जहां पूरे पांडेय गांव निवासी 3 छात्र एक ही बाइक पर सवार होकर परीक्षा देने प्रतापगढ़ जा रहे थे। उसी दौरान अचानक सामने से एक चार पहिया वाहन ने छात्रों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों की हालत नाजुक होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मृतक पूरे पाण्डेय गांव के रहने वाले वेद प्रकाश के पुत्र आदित्य पांडेय बताये जा रहे हैं।





