• Click here - to use the wp menu builder
Search
  • बरेली

यू—ट्यूब से 2 वर्ष में बना करोड़पति, अब आयकर टीम मांग रही हिसाब

By
Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997
-
July 18, 2023
173

यू—ट्यूब से 2 वर्ष में बना करोड़पति, अब आयकर टीम मांग रही हिसाब

आरके शर्मा
बरेली। बीटेक के एक छात्र ने पढ़ाई पूरी करने के बाद यूट्यूब पर काम करना शुरू किया और 2 साल में उसने 1 .06 करोड़ रुपए की कमाई की| इस पर इनकम टैक्स वालों को खबर लग गई| उन्होंने जांच शुरू कर दी| उन्होंने छापा मारकर घर से मिले 2400000 रुपयों को सील कर दिया| यूट्यूब के पैसे के हिसाब किताब का ब्यौरा मांगा है| यूट्यूब पर काम करने वाले तस्लीम ने बताया कि उसका सभी लेनदेन जायज है और खाते के माध्यम से हुआ है| उसने बैंक की शाखा से अपने अकाउंट का स्टेटमेंट भी निकलवा लिया है| उसने बताया कि मंगलवार को आयकर अधिकारियों को वह स्टेटमेंट दिखा देगा|

मालूम हो कि नवाबगंज थाना पुलिस को शनिवार को सूचना मिली की मिलक पिछौरा गांव में रहने वाले तस्लीम ने अवैध रूप से कमाई करके धन इकट्ठा किया है| पुलिस पहुंची और तलाशी में तस्लीम के घर से 2400000 रुपए जप्त किए| इसकी सूचना उन्होंने आयकर विभाग को दी| आयकर अधिकारियों ने बताया तस्लीम का कहना है कि 2 वर्ष पहले तकनीकी जानकारी देने के लिए यूट्यूब चैनल पर टेक्निकल का काम शुरू किया था। घर में मिली धनराशि पर उसने कहा कि 15 दिन पहले उसका निकाह हुआ है |उसमें इसे 1200000 रुपए बचे थे और 1000000 रुपए काम कराने और फर्नीचर बनवाने के लिए बैंक से लेकर आया था| इस पर आयकर अधिकारियों ने तस्लीम से कहा कि सभी लिखित रूप में उपलब्ध कराया जाए|

जांच टीम के अधिकारी ने बताया बरेली और लखनऊ की टीम तय करेगी कि तस्लीम के खाते में आई धनराशि वैद्य है या अवैध| इस संबंध में तस्लीम ने बताया कि किसी ने पुलिस को गलत सूचना दे दी| वह 2017 में बीटेक की पढ़ाई करने के बाद नौकरी करने की जगह उसने यूट्यूब चैनल पर काम करना शुरू कर दिया था और 2 वर्ष में चैनल अच्छा चलने से उसे अच्छी कमाई होने लगी| उसके पास जो भी पैसा आया है, वह खातों में आया है जिसका सभी रिकॉर्ड उपलब्ध है| वह अब तक 40 लाख आयकर भी जमा कर चुका है| उसके पास सभी लेन—देन का लिखित प्रमाण है| उसने बताया कि शादी में बची 1200000 रुपए सिर्फ मेरे हैं|

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

  • TAGS
  • now the income tax team is asking for the account
  • YouTube became a millionaire in 2 years
  • अब आयकर टीम मांग रही हिसाब
  • यू—ट्यूब से 2 वर्ष में बना करोड़पति
Facebook
X
Pinterest
WhatsApp
    Previous articleकार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को दी गयी प्रतिकूल प्रविष्टि
    Next articleइच्छुक खिलाड़ी प्रवेश के लिये 24 जुलाई को करें आवेदन: विजय कुमार
    Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997

    RELATED ARTICLES

    कवि सम्मेलन: कमलेश मृदु ने अपनी कवित्व से सभी को किया...

    Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - June 28, 2025

    हादसा: चार पहिया वाहन ने परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार...

    Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - March 8, 2025
    Case registered against four

    फांसी के फंदे से झूलता मिला किशोरी का शव, मचा कोहराम

    Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - December 1, 2024
    ABOUT US
    आप लोगों भरपूर सहयोग और प्यार की वजह से तेजस टूडे डॉट कॉम आज Google News और Dailyhunt जैसे बड़े प्लेटर्फाम पर जगह बना लिया है। आज इसकी पाठक संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके लगभग डेढ़ करोड़ विजिटर हो गये है। आपका प्यार ऐसे ही मिलता रहा तो यह पूर्वांचल के साथ साथ भारत में अपना एक अलग पहचान बना लेगा।
    Contact us: [email protected]
    © Manage And Developed By Hash Innovision ( 8419065894 ) [email protected]