Jaunpur News : जेसीआई सिखाती है नेतृत्व करने की कलाः संजय रूंथाला
जौनपुर। जेसीआई जौनपुर के अध्यक्ष डा. संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में लीडिंग इज आवर ड्यूटी विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ जहां सर्वप्रथम डा. पाण्डेय सहित संस्था के सदस्यों ने राष्ट्रीय प्रशिक्षक संजय रूंथाला को बुकें देकर स्वागत किया। तत्पश्चात् उन्होंने संस्था के सभी सदस्यों को नेतृत्व करने की कला के संदर्भ में बताया। साथ बताया कि कैसे एक-दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखकर हम अपने रिश्तों को और भी मजबूत कर सकते हैं।

इस दौरान अन्तरराष्ट्रीय ट्रेनर मिर्जा डाबर बेग और मण्डल प्रशिक्षक अभिनव चौरसिया भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मण्डलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा कि प्रशिक्षक संजय रूंथाला द्वारा दी गई इस ट्रेनिंग के द्वारा जेसीआई जौनपुर नेतृत्व के क्षेत्र में और आगे बढ़ेगा। पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष गौरव सेठ, पूर्व अध्यक्ष शशांक सिंह, राकेश जायसवाल ने इस तरह का आयोजन करने के लिये डा. संदीप की सराहना किया। ट्रेनिंग के उपरान्त भरत सेठ, मनीष चौरसिया, नीलम जायसवाल और गायत्री जायसवाल ने बताया कि इस ट्रेनिंग द्वारा जीवन के क्षेत्र में बहुत कुछ सीखने का अवसर प्राप्त हुआ। अंत में डा. संदीप ने सभी पूर्व अध्यक्षों के साथ प्रशिक्षक को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर सोनी जायसवाल, मंजू जायसवाल, कंचन पाण्डेय, सर्वेश जायसवाल, नीरज श्रीवास्तव, आशुतोष जायसवाल, दिलीप जायसवाल, कृष्ण गोपाल, आकाश केसरवानी, आरिफ अंसारी, मोहित सेठ, अजय गुप्ता, संतोष मेडिकल, रंजीत सिंह सोनू, रामकृपाल जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, अतुल जायसवाल, नीलम जायसवाल, प्रीति जायसवाल, मीनू श्रीवास्तव, पूनम श्रीवास्तव, बबिता जायसवाल, सिमरन तिवारी, सीमा अग्रहरी सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन ट्रेनिंग उपाध्यक्ष विशाल तिवारी ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















