पीएचसी व बावली में चलाया गया स्वच्छता अभियान
रंजीत सिंह
कुठौंद। सोमवार को विकास खंड कुठौंद की ग्राम पंचायत वावली में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अनिरुद्ध द्विवेदी व ग्राम प्रधान प्रशांत कश्यप के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा ही सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत गांव में वृहद साफ सफाई की गई। विकास खंड कुठौंद की ग्राम पंचायत वावली में आज विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य अनिरुद्ध द्विवेदी ने साफ सफाई की और सभी को स्वच्छ भारत सुंदर भारत बनाने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का मानना था कि राजनीतिक स्वतंत्रता से ज्यादा जरूरी स्वच्छता है। यदि कोई व्यक्ति स्वच्छ नहीं है तो वो स्वस्थ नहीं रह सकता है। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अरुण कुमार तिवारी ने समस्त स्टाफ के साथ मिलकर महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर लोकेश चतुर्वेदी, संजय दुबे, सुंदरम सोनी आदि मौजूद रहे।














