वजीरगंज पुलिस ने जुआ खेल रहे 16 लोगों को किया गिरफ्तार
2.01 लाख नगद सहित ताश की गड्डियां बरामद
तेजस टूडे मण्डल ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। जनपद के थाना वजीरगंज क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 16 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकदी 2,01,600 तथा ताश की 02 गड्डियां बरामद की हैं। इसके अलावा जामा तलाशी के दौरान ₹6,840 और नकद भी मिले हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी और क्षेत्राधिकारी तरबगंज के पर्यवेक्षण में थाना वजीरगंज पुलिस टीम सक्रिय रही।
जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक रणविजय सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ ग्राम बहादुरा क्षेत्र में नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग सड़क किनारे सार्वजनिक स्थान पर बैठकर ताश के माध्यम से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की और योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने का प्रयास करने लगे लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी 16 व्यक्तियों को मौके से पकड़ लिया।
मौके से बरामद 2,01,600 की नकदी को मालफड़ के रूप में जब्त किया गया। साथ ही ताश की 52 पत्तों की 02 गड्डियां भी बरामद की गईं। सभी बरामद सामग्री को नियमानुसार सील कर कब्जे में ले लिया गया। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध थाना वजीरगंज में धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध गतिविधियों, जुआ, सट्टा सहित अन्य अपराधों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



