पीआरबी में तैनात होमगार्ड गम्भीर रूप से घायल
तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
मुस्कुरा, हमीरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुंदेला तिराहा के पास एक रोडवेज बस द्वारा मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिए जाने से पीआरबी में तैनात एक होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान अनियंत्रित बस की चपेट में आने से चार भैंसों की भी मौके पर ही मृत्यु हो गई। भैंस स्वामी गोपाल अहिरवार भी घायल हो गये। सूचना प्राप्त होते ही थाना मुस्करा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घायल होमगार्ड को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया है। मृत पशुओं के संबंध में पशु चिकित्साधिकारी मौके पर उपस्थित हैं तथा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। रोडवेज बस को पुलिस कब्जे में ले लिया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



