तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक विनीत श्रीवास्तव के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (कैरेज एण्ड वैगन) अनुभव पाठक के नेतृत्व में स्काउट एण्ड गाइड जिला संघ द्वारा वाराणसी सिटी एवं भटनी रेलवे स्टेशनों पर गर्मी की तपन को देखते हुए यात्रियों को शीतल पेय जल उपलब्ध कराकर उनकी प्यास बुझाने के उद्देश्य से ग्रीष्मकालीन सेवा शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान वाराणसी सिटी एवं भटनी रेलवे स्टेशनों से गुजरने वाली ट्रेनों के जनरल कोच में पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट एण्ड गाइड जिला संघ वाराणसी के सदस्यों द्वारा भीषण गर्मी में जल सेवा अभियान चलाकर प्यासे रेल यात्रियों को राहत पहुँचाई गई।
इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ वाराणसी की वाराणसी शाखा एवं भटनी शाखा द्वारा वाराणसी सिटी एवं भटनी रेलवे स्टेशनों से गुजरने वाली गाड़ियों के सामान्य कोच में यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के सहायतार्थ जल सेवा अभियान के अंतर्गत शीतल पानी पिलाकर सैकड़ों यात्रियों की प्यास बुझाई गई। साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ वाराणसी यूनिट शिविर में जिला संघ के जय प्रकाश नारायण ग्रुप/भटनी एवं श्रीराम बाजपेयी ग्रुप वाराणसी ने अपना सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम में भटनी स्टेशन पर रंजय खरवार के नेतृत्व में विनय शर्मा, रंजीत गुप्ता, आदर्श सिंह, आशुतोष कुमार, धीरज कुमार कन्नौजिया सहित 6 सदस्य उपस्थित रहे। वाराणसी सिटी में श्रीराम बाजपेयी एवं वीर कुंवर सिंह ग्रुप के स्काउटर रामचंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में हिमांशु भारद्वाज, भानु पटेल, विशाल पटेल उपस्थित रहे। इस प्रकार पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ के कुल 10 सदस्यों ने मिलकर ग्रीष्मकालीन सेवा शिविर के अंतर्गत जल सेवा अभियान चलाकर भीषण गर्मी से जूझते रेल यात्रियों को राहत दिलायी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।