मोटरसाइकिल के साथ वांछित गिरफ्तार
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। पुलिस अधीक्षक चन्दौली डा. अनिल द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध अंकुश लगाने के क्रम में गये निर्देश दिये व अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी सकलडीहा राजेश राय के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक थाना बलुआ विनोद मिश्रा के नेतृत्व में उनि मनोज सिंह मय हमराह उनि विनोद सिंह के मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त श्यामबली बिन्द पुत्र स्व0 गिरजाशंकर बिन्द निवासी थाना रामगढ जिला कैमूर बिहार को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर बतायाकि भिन्न-भिन्न जगहों पर घूम फिर कर आस पास के क्षेत्रों में चोरी की घटना करता रहता है। जो पैसा मिलता है, उससे अपना जीविकोपार्जन करता हूं। जिसके पास से एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। जिसपर पुलिस संबंधित धारा लगाते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















