HomeGhazipurअलख जगायें बेटी बचायें, भ्रूण हत्या का कलंक मिटायें: प्रीति

अलख जगायें बेटी बचायें, भ्रूण हत्या का कलंक मिटायें: प्रीति

अलख जगायें बेटी बचायें, भ्रूण हत्या का कलंक मिटायें: प्रीति

उग्रसेन सिंह
गाजीपुर। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मंगलवार को मनाया गया। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग एसआरजी प्रीति सिंह ने सभी बालिकाओं को शुभकामनाएं दी। एसआरजी प्रीति सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके अधिकारों के संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करना है। दुनिया भर में लड़कियों की आवाज को सशक्त बनाने और बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

यह किशोर लड़कियों के लिए नए अवसरों के निर्माण उनकी ताकत और क्षमता को पहचाने के लिए मनाया जाता है। यह दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह लिंग-आधारित कठिनाइयों को संबोधित करता है जो युवा लड़कियों को दुनिया भर में सामना करना पड़ता है, जैसे बाल विवाह भेदभाव, हिंसा और सीमित शैक्षिक अवसर। यह दिन उन मुद्दों के महत्व पर जोर देता है जो लड़कियां अनुभव करती हैं और लड़कियों के सशक्तिकरण और उनके मानवाधिकारों की प्राप्ति को बढ़ावा देती है। वहीं इसमें लिंग के आधार पर होने वाली हिंसा और भेदभाव से मुक्त करना और स्वास्थ्य देखभाल, कौशल-आधारित सीखने के अवसर देती है।

बता दें कि एस.आर.जी प्रीति सिंह बालिकाओं, महिलाओं को सशक्त और जागरुक करने के लिये हमेंशा प्रेरित करती रहती हैं। इस वर्ष की अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम: आवर टाइम इज नाउ–आवर राइट्स आवर फ्यूचर’। संयुक्त राष्ट्र ने 19 दिसंबर, 2011 को इस प्रस्ताव को पारित किया और इसके लिए 11 अक्टूबर का दिन चुना। इस प्रकार पहला अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर 2012 को मनाया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Free OPD on World Arthritis Day (Wednesday, 12 October 2022): Durga City Hospital & Trauma Center | Address: Naiganj, Prayagraj Road, District Jaunpur | Contact: 9519842524, 9621082524, 9651442524, 9918777964 Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read