Homeरायबरेलीस्वीप कार्यक्रम में निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली

स्वीप कार्यक्रम में निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली

स्वीप कार्यक्रम में निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली

खण्ड विकास अधिकारी के नेतृत्व में निकाली गयी रैली
कोशिश जायसवाल
महराजगंज, रायबरेली। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासनिक अमला लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शत-प्रतिशत मतदान करने को प्रेरित किया गया। 20 मई को होने वाले मतदान को लेकर सभी अधिकारी व कर्मचारी मतदाताओं को जागरुक कर रहे हैं। खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह ने ब्लॉक प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर अधिकारी व कर्मचारी की रैली को रवाना किया। मतदाता जागरूकता रैली में सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। वही खंड शिक्षा अधिकारी राम मिलन यादव व दर्जनों शिक्षक भी उपस्थित रहे। रैली में सभी शिक्षक हाथों में तख्ती लेकर मतदाता जागरूकता के स्लोगन लिखकर लोगों को जागरुक करते नजर आए। खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह ने कहा कि 18 साल आयु पूर्ण कर चुके सभी लोग लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना मतदान अवश्य करें। इसके अलावा युवा मतदाताओं से मतदान करने तथा अपने परिवार और अपने नजदीकी लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने की भी बात कही। इसके अलावा क्षेत्र के संविलियन विद्यालय मोन के छात्रों व अध्यापकों द्वारा भी गांव में जागरूकता रैली निकालकर शत—प्रतिशत मतदान करने की अपील की गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read