कर्मचारी नेता की मनायी गयी पुण्यतिथि

कर्मचारी नेता की मनायी गयी पुण्यतिथि

संजय कुमार
गोरखपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संस्थापक सदस्य एवं उत्तर प्रदेश के विधान परिषद सदस्य रहे बी०एन० सिंह की पुण्यतिथि डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ भवन में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंह एवं संचालन कार्यकारी अध्यक्ष ई० राम समुझ ने किया। इस मौके पर स्व० सिंह के जीवन पर पर प्रकाश डालते हुए परिषद के अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव ने कहा कि वह कर्मचारियों के मसीहा थे। वह राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जैसे बड़े कर्मचारी संगठन की स्थापना किये तथा पूरे जीवन कर्मचारियों के हित में अनवरत संघर्ष करते रहे जिसके परिणाम स्वरूप आज उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारी को भी केंद्रीय कर्मचारियों की भांति महंगाई भत्ता मिलता है।
इसी क्रम में महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने कहा कि स्व० सिंह संघर्षों के पर्याय माने जाते हैं। अपने संघर्ष केवल पर सरकारी कार्यालय से लेकर सदन तक का रास्ता उन्होंने तय किया और सन 1989 से लेकर 1995 तक वह उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य रहे।
वहीं उपाध्यक्ष श्याम नारायण शुक्ला ने कहा कि कर्मचारी हित के लिए अनवरत संघर्ष करते रहना ही स्व. सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वरिष्ठ कर्मचारी नेता अशोक पांडेय ने कहा कि स्व. सिंह के जीवन से आज की युवा पीढ़ी प्रेरणा ले और अपने हक के लड़ाई में आगे बढ़े। अंत में अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने सभी का आभार प्रकट करते हुये स्व. सिंह के दिखाएं मार्ग पर चलने का अनुरोध किया।
इस अवसर पर रूपेश श्रीवास्तव, गोविन्द जी, राजेश सिंह, मदन मुरारी शुक्ल, इं. राम समुझ, वरुण वर्मा बैरागी, अनिल द्रिवेदी, अनूप कुमार, कृष्ण मोहन गुप्ता, श्याम नारायण शुक्ला, अशोक पांडेय, इजहार अली, फुलई पासवान, ओंकार नाथ राय, प्रभु दयाल सिन्हा, जामवंत पटेल, विजय शर्मा, विनीता सिंह सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA