Homeबदायूंगौशालाओं का अच्छा संचालन वाले यूपी दिवस में होंगे सम्मानित

गौशालाओं का अच्छा संचालन वाले यूपी दिवस में होंगे सम्मानित

गौशालाओं का अच्छा संचालन वाले यूपी दिवस में होंगे सम्मानित

अंकित सक्सेना
बदायूं। जनपद में निराश्रित गौवंश को संरक्षित किये जाने के संबंध में आ रही कठिनाइयोंं के दृष्टिगत जिलाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत जनपद की 1037 ग्राम पंचायतों एवं नगर पंचायतों व नगर पालिकाओं में संचालित उन समस्त 250 गौशालाओं का निरीक्षण जनपदस्तरीय, तहसील एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारियों से कराया गया, जिन गौशालाओं की सूचना शासन को भेजी जा चुकी है।

निराश्रित गौवंश को संरक्षित किये जाने के संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी निरंकार सिंह सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों के साथ अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित हुई। निरीक्षण/सर्वे के दौरान जनपद में 79 गौशालाएं अक्रियाशील पायी गयीं। जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि आगामी 72 घण्टों के अन्दर सभी अक्रियाशील गौशालाओं को अनिवार्य रूप से क्रियाशील कराकर अवगत कराया जाए।
पूर्व में शासन के निर्देशों के क्रम में गौशालाओं में संरक्षित प्रत्येक गौवंश हेतु 30/- की धनराशि अनुमन्य थी।

माह जुलाई 2022 में शासन से निर्देश प्राप्त हुए कि राज्य वित्त आयोग की धनराशि से संबंधित क्लस्टर में आने वाली किसी भी गौशाला को संचालित करने के लिए 15 प्रतिशत तक गैप की धनराशि की प्रतिपूर्ति की जा सकती है। कतिपय कारणों से गैप की धनराशि स्वीकृत नहीं की जा सकी थी। वर्तमान में जिलाधिकारी द्वारा रूपये 18/-गैप की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है अर्थात अब गौवंश आश्रय स्थलों पर गौवंशों के भरण-पोषण हेतु प्रति पशु प्रतिदिन 48/-रू0 की धनराशि उपलब्ध रहेगी।

इस परिप्रेक्ष्य में जिला पंचायत राज अधिकारी एवं समस्त संबंधित खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 92 ऐसे क्लस्टर, जिनमें कोई भी गौशाला संचालित नहीं है, उन सभी में युद्ध स्तर पर विशेष अभियान चलाकर 03 दिवस में गौशाला का संचालन प्रारम्भ करा दिया जाए। इस प्रकार जनपद में 250 गौशालाओं के साथ-साथ 108( 92 ग्राम पंचायतों, 15 क्षेत्र पंचायातों तथा 01 जिला पंचायत द्वारा ) अतिरिक्त गौशालाओं का संचालन प्रारम्भ हो जायेगा जिससे निराश्रित गौवंश को संरक्षित किये जाने की समस्या का समाधान हो जायेगा।
जनपद में 05 विकास खण्डों सालारपुर, दातागंज, उसावॉ, कादरचौक एवं इस्लामनगर में ही वृहद गौवंष आश्रय स्थलों का निर्माण हुआ है। शेष 10 विकास खण्डों में इनका निर्माण नहीं हुआ है। जिलाधिकारी ने निर्देषित किया कि आज ही ब्लाकवार/तहसीलवार प्रधानों व सचिवों की बैठक कर इस तथ्य से उन्हें स्पष्ट रूप से अवगत करा दिया जाए। तत्क्रम में ब्लाकवार व तहसीलवार बैठकें भी सम्पन्न करा दी गयी हैं। ऐसे सचिव/प्रधान जिनके द्वारा अच्छे ढ़ंग से गौशालाओं का संचालन किया जा रहा है, उन्हें उत्तर प्रदेश दिवस के दिन 24 जनवरी 2023 को आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read