कोऑपरेटिव बैंक चुनाव में विवेक विक्रम निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। कोआपरेटिव बैंक के चुनाव में एक बार फिर से बीजेपी ने परचम लहराया है। विवेक विक्रम सिंह निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष जिला कोऑपरेटिव बैंक चुना गया है। अध्यक्ष चुने जाने के बाद विवेक जी ने कहा कि सहकारिता को लेकर सहकारिता आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। पहले ये विभाग नही था। पहले की सरकारों में सहकारिता मंत्रालय नहीं था। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद सहकारिता मंत्रालय बनाया गया। प्रधानमंत्री का कहना है कि सहकारिता विभाग के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा किसानों को फायदा मिलेगा।
किसानों को फायदा मिलेगा तो बैंक का व्यवसाय भी बढ़ेगा और किसानों को इसका सीधा लाभ होगा। सहकारिता आंदोलन सभी गांव में होता है। आपने देखा होगा कि कि इस बार सभी समितियों में भाजपा का ही परचम लहरा रहा है। किसी दूसरी पार्टी के किसी भी सदस्य ने पर्चा नहीं भरा है । मेरा उद्देश्य यही रहेगा कि सरकार की मनसा को आगे बढ़ाते हुए किसानों को समुचित लाभ मिले जो सरकार की तरफ से किसानों को दी जा रही हैं। वहीं इस मौके पर स्वतंत्र राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह, राजा मयंकेशरण सिंह राज्यमंत्री, सदर विधायिका अदिति सिंह सहित सैकड़ों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













