HomeTrendingविश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता हर घर देंगे दस्तक

विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता हर घर देंगे दस्तक

  • विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता हर घर देंगे दस्तक

तेजस टूडे ब्यूरो
नरेश बर्मा
पीलीभीत। विश्व हिंदू परिषद द्वारा 22 नवंबर से 6 दिसंबर तक हितचिंतक अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए पूरे जिला पीलीभीत के सभी प्रखंडों में कार्यकर्ता घर-घर जाकर हिंदू समाज को जोड़ने का काम करेंगे। भारत सहित दुनिया के अनेक देशों में रहने वाले हिंदू समाज को संगठित कर जाति, पंथ, संप्रदाय के भेदभाव को भूलकर भारत माता को पुनः विश्व गुरु के आसन पर विराजमान करने के लिए हिंदुओं के सभी संप्रदायों के गुरुओं और पूज्य संतों के आशीर्वाद तथा हिंदू समाज के प्रमुख विचारकों के गहन विचार-विमर्श से हिंदू समाज के रक्षक विश्व हिंदू परिषद की स्थापना 1964 में हुई थी।
संपूर्ण समाज और पूज्य संतों के आशीर्वाद से अनेकों रचनात्मक और आंदोलनात्मक कार्यक्रम करते हुए संगठन लक्ष्य प्राप्ति के पथ पर अग्रसर है। आइए, अपने मान बिंदुओं, आराध्य देवों, महापुरुषों और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों के सपनों को साकार करने के लिए चलाए जा रहे इस अभियान के सहभागी बनें। इसी अभियान के निमित्त मोहल्ला देशनगर, दो कुआं मंदिर पर सभी कार्यकर्ता एकत्रित होकर हनुमान चालीसा पाठ किया। उसके उपरांत नगर मंत्री राहुल यादव ने टोली के साथ घर-घर जाकर हितचिंतक बनाए। इसी प्रकार प्रखंड पूरनपुर, प्रखंड मरौरी, प्रखंड माधोटांडा एवं अन्य प्रखंडों में भी हितचिंतक बनाये गये।
इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री ललित कुमार, जिला मंत्री प्रवीन मोहन अग्रवाल, सह विभाग संयोजिका सोनी पटेल, सह मंत्री रणवीर पाठक, सह प्रचार प्रसार संजीव गुप्ता, रक्षिता पटेल, समीर शाह, नगर संयोजक अक्षत पांडे, सभासद सुरेश कुमार, शिवाय, रीता पटेल, नीलम शुक्ला, कृष्णा गंगवार, अभिषेक सोनकर, योगेंद्र वर्मा सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने सहभागिता किया।

 

 

 

 

Must Read