चेयरमैन के खिलाफ 10वें दिन भी धरने पर डटे सभासद
तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
कैराना, शामली। नपा चेयरमैन के खिलाफ सभासदों का धरना-प्रदर्शन रविवार को 10वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान आजाद किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने धरनास्थल पर पहुंचकर
सभासदों को अपना समर्थन दिया।विगत 4 जुलाई से पालिका प्रांगण में नगरपालिका के कुछ निर्वाचित सभासद धरना-प्रदर्शन कर रहे है। धरनारत सभासदों ने पालिका चेयरमैन शमशाद अहमद अंसारी पर तानाशाही, निरंकुशता व विकास कार्यों की अनदेखी समेत अनेकों गम्भीर आरोप लगाए हैं। रविवार को सभासदों के धरने का 10वां दिन था। इस दौरान आजाद किसान यूनियन के पदाधिकारी नगर पालिका में चल रहे धरनास्थल पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने सभासदों के धरना-प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया। विदित रहे कि नगर पालिका में भूख हड़ताल पर बैठे पांच में से चार सभासदों की हालत खराब हो चुकी है जिन्हें उपचार दिलाया गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















