डीएम ने निरीक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं से पूछे सवाल
दीपक कुमार
कैराना, शामली। डीएम ने प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा। कक्षाओ में अध्ययनरत छात्र- छात्राओं के शैक्षिक स्तर की जांच की गई। शनिवार को प्राथमिक पाठशाला बदलुगढ़ में डीएम रविंद्र सिंह निरीक्षण पर पहुँचे। इस दौरान विद्यालय में सभी शिक्षक मौजूद रहें। डीएम ने कक्षाओं मे बच्चों का शैक्षिक स्तर जांचा। इस दौरान कक्षा 5 की छात्रा जैनब से कहानी छोटी दुल्हन से तुम्हें क्या शिक्षा मिलती है? छात्रा ने बताया कि अभी उसकी उम्र पढ़ने की है पढ़ने की उम्र मे बच्चों की शादी नही करनी चाहिये। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कोमल रानी व एसआरजी सुनील तोमर आदि मौजूद रहें। कक्षा 1 की छात्रा लाइबा और हमजा से बोर्ड पर पढ़वाया गया। छात्र छात्राओं के शैक्षिक स्तर से डीएम संतुष्ट नजर आए। रसोईघर में मिड डे मिल के अनुसार खाना बनता हुआ मिला। रसोईघर में एक एडजस्ट फैन लगाने के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगर पालिका कैराना को दिये। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षिक गुणवता, अनुशासन, सफाई व्यवस्था परखने के बाद विद्यालय की निरीक्षण पंजिका में लिखा कि बच्चों और समस्त स्टाफ को मैं शुभकामनाएं देता हूँ।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















