Homeशामलीऊंचागांव समिति पर यूरिया वितरण के दौरान किसानों ने किया हंगामा

ऊंचागांव समिति पर यूरिया वितरण के दौरान किसानों ने किया हंगामा

ऊंचागांव समिति पर यूरिया वितरण के दौरान किसानों ने किया हंगामा

समिति पर एक माह पश्चात यूरिया पहुंचने की सूचना पर उमड़ पड़ी किसानों की भीड़
तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
कैराना, शामली। ऊँचागांव सहकारी समिति पर यूरिया खाद वितरण के दौरान किसानों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस बल को मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालना पड़ा। समिति पर करीब एक माह बाद किसानों को यूरिया उपलब्ध हुआ है। मंगलवार को क्षेत्र के ऊंचागांव में स्थित बहुद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी-पैक्स) में यूरिया वितरण का कार्य किया जा रहा था। यूरिया उपलब्ध होने की जानकारी मिलने पर आस—पास के गांवों से सैंकड़ों किसान ट्रैक्टर, बुग्गी आदि साधन लेकर समिति पर पहुंच गए। यूरिया प्राप्त करने की आपाधापी में अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई जिस पर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख समिति के कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गये।
उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी जिस पर तीतरवाड़ा चौकी प्रभारी एसआई राकेश गौतम पुलिस बल के साथ में मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने स्थिति को संभालते हुए हंगामा कर रहे किसानों को समझा-बुझाकर शांत किया। बाद में पुलिस ने लाइन लगवाकर किसानों को यूरिया वितरित कराया। गांव भूरा में भी यूरिया वितरण के दौरान किसानों की भारी भीड़ नजर आई। विदित रहे कि विगत गुरुवार को ब्लॉक क्षेत्र के गांव शेखूपुरा में स्थित समिति पर यूरिया वितरण के दौरान किसानों के दो गुटों में हिंसक झड़प हो चुकी है। वहीं ऊंचागांव समिति पर सम्बद्ध सचिव सरिता कश्यप ने बताया कि करीब एक माह बाद 500 बैग यूरिया उपलब्ध हुआ है जिसमें से मंगलवार को लगभग 150 किसानों को यूरिया वितरित किया गया है। पुलिस की मौजूदगी में यूरिया वितरित कराया गया है। उधर तीतरवाड़ा चौकी प्रभारी ने बताया कि किसानों के हंगामे की सूचना पर पुलिस टीम के साथ में वह मौके पर पहुंचे थे। किसानों को समझा-बुझाकर शांतिपूर्ण तरीके से यूरिया वितरित कराया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read