Homeशामलीयुवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
कैराना, शामली। स्थानीय क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने सगे भाइयों व महिला समेत 4 लोगों पर उसकी 21 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया है। मालूम हो कि क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया है। बताया गया कि विगत बुधवार को प्रातः करीब नौ बजे वह घर से बाहर गए थे। घर पर उसकी पुत्री अकेली थी। इसी दौरान सादिक व उसका भाई अनस तथा एक अन्य युवक आदिल उसके घर पर पहुंचे तथा वहां पर मौजूद उसकी 21 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। उसकी पुत्री शादी के लिए घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात व 25 हजार रुपये की नकदी भी अपने साथ ले गई है। घर वापस लौटने पर उसे घटना के बारे में जानकारी हुई। आरोप है कि आरोपी सादिक की बहन शहजादी ने उसकी पुत्री को ले जाने में अपने भाई का पूरा सहयोग किया है। उक्त शहजादी को ही उसकी पुत्री की लोकेशन के बारे में जानकारी है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने एवं उसकी पुत्री को बरामद करने की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read