Homeरायबरेलीडामर प्लाण्ट से ग्रामीणों को स्वास्थ्य समस्याएं

डामर प्लाण्ट से ग्रामीणों को स्वास्थ्य समस्याएं

डामर प्लाण्ट से ग्रामीणों को स्वास्थ्य समस्याएं

दुलमपुर में चारागाह की जमीन पर डामर प्लाण्ट, प्रशासन से की गयी कार्यवाही की मांग
तेजस टूडे सं.
मनीष अवस्थी
रायबरेली। हरचंदपुर विकास खंड स्थित दुलमपुर गांव में स्थापित डामर प्लांट से निकलने वाला प्रदूषण आसपास के क्षेत्रों में गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर रहा है। प्लांट की चिमनियों से निकलने वाला धुआं आस-पास के गांवों में फैल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रदूषण के कारण उन्हें खुजली, खांसी और त्वचा संबंधी बीमारियां हो रही हैं। प्लांट सुबह से रात तक चलता है जिससे लोगों की नींद भी प्रभावित हो रही है। दुलमपुर गांव के प्रधान चंद्रावती ने एक महत्वपूर्ण तथ्य उजागर किया है। उन्होंने बताया कि डामर प्लांट चारागाह की जमीन पर स्थापित है। इस जमीन पर वृक्षारोपण का कार्य होना था। सड़क निर्माण कार्य समाप्त होने के बाद भी प्लांट को बंद नहीं किया गया है। प्रधान ने इस मामले में जिलाधिकारी को लिखित शिकायत की है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read