गांव पैगाव का मेला 7 व 8 को
दो दिन होगा दंगल का आयोजन
आरके धनगर
मथुरा। छाता गांव पैगांव में नागा बाबा की बरसी के उपलक्ष में लगने वाले प्रसिद्ध मेले को लेकर तैयारियां जोर-जोर से चल रही है जिसमें ग्राम प्रधान के द्वारा गांव में साफ सफाई, रोशनी, पानी की व्यवस्था व टूटे हुए रास्तों के मरम्मत कराई जा रही है। मेले की शुरुआत 6 अक्टूबर की शाम से होगी जो 8 अक्टूबर तक मेला चलेगा जिसमें रात्रि के समय सांस्कृतिक प्रोग्राम दिन में मेले व दंगल का दोनों दिन आयोजन किया जाएगा दंगल में देश के अलग-अलग राज्यों से पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कृष्ण कुमार ने बताया नागा बाबा की बरसी के उपलक्ष में लगने वाले 567 में मेले की तैयारी गांव में जोर-जोर से चल रही है जिसमें मेले में आने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा भी सुरक्षा की व्यवस्था कर ली गई है सांस्कृतिक प्रोग्राम सहित गांव का प्रसिद्ध दो दिन दंगल लगाया जाएगा यह दंगल साथ अक्टूबर व 8 अक्टूबर को लगाया जाएगा जिसमें देश के कोने-कोने से पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे 6 अक्टूबर की शाम को हजारों की संख्या में साधु संतो के गांव के बड़े मंदिर में बरसी मनाकर भव्य झांकियां निकलेंगी जिससे मेले की शुरुआत होगी।














