Homeचंदौलीचिकनगुनिया एक वायरल डिजीज है, जो मच्छरों के काटने से फैलती है:...

चिकनगुनिया एक वायरल डिजीज है, जो मच्छरों के काटने से फैलती है: डा. ओपी

चिकनगुनिया एक वायरल डिजीज है, जो मच्छरों के काटने से फैलती है: डा. ओपी

दीपक कुमार
चंदौली। एडीज एजिप्टी और एडीज एल्बोपिक्टस इन दो मच्छरों के कारण चिकनगुनिया फैलता है हालांकि इन मच्छरों से येलो फीवर भी फैलता है इसलिए इन्हें येलो फीवर मॉस्किटो भी कहा जाता है चिकनगुनिया के लक्षण डेंगू से बहुत अधिक मिलते हैं। इसलिए जिन एरिया में डेंगू और चिकनगुनिया दोनों ही बुखार फैलते हैं वहां कई बार यह स्थिति हो जाती है कि बीमारी मिस डायग्नॉज हो जाती है। इसके लक्षणों तेज बुखार, जोड़ों में दर्द, त्वचा पर रैशेज, बहुत अधिक थकान, मितली आना, हाथ, पैर और उंगलियों के जॉइंट्स में सूजन, पेट और पाचन से जुड़ी समस्याएं, कुछ लोगों में आंखों और हार्ट से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।
चिकनगुनिया के वायरस से संक्रमित मच्छकर के काटने के 2 से 7 दिन के अंदर यह वायरस शरीर पर हावी हो जाता है और फीवर के साथ ही जॉइंट्स पेन का कारण बनता है. इस फीवर की बात करें तो इसे रोकने के लिए कोई भी ऐंटिवायल दवाई नहीं है और 2 से 3 दिन की अंदर यह बुखार खुद ही ठीक हो जाता है। शरीर को आराम देने के लिए डॉक्टर्स कुछ ऐसी दवाएं देते हैं, जिनसे रोगी की पीड़ा कम हो सके जैसे, नेप्रोक्सेन और पैरासिटामोल। जॉइंट्स में होने वाला पेन हमारे लिए तकलीफ देने वाला जरूर होता है लेकिन ये घातक नहीं होता है. बल्कि यह हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता द्वारा वायरस पर किए जाने वाले अटैक के कारण होता है. फीवर ठीक होने के बाद और वायरस के शरीर में रहने का समय पूरा होने के बाद भी कई बार इस दर्द को ठीक होने में लंबा समय लग जाता है कुछ केसेज में महीनों तक यह दर्द बना रह सकता है. इसलिए डॉक्टर की सुझाई दवाओं का सेवन करें और परेशान ना हों
जोड़ों में सूजन की समस्या भी इस बुखार के दौरान हो जाती है। ऐसा ऐटिंबॉडीज के ऐक्टिव होने से होता है. क्योंकि ये जोड़ों में मौजूद कार्टिलेज को प्रभावित करती हैं और सूजन आ जाती है. इसी तरह रैशेज, थकान, पेट संबंधी समस्याएं इत्यादि दवाओं और सही डायट के सेवन से दूर हो जाती हैं. आप परेशान होने या घबराने की जगह डॉक्टर के मार्गदर्शन में अपना इलाज कराएं, जल्दी स्वस्थ हो जाएंगे। चिकनगुनिया के दौरान विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि वे इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। चूंकि चिकनगुनिया में पाचन तंत्र भी प्रभावित होता है, इसलिए विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे संतरा, कीवी और अमरूद आसानी से पच जाते हैं।
सौंफ, अजवाइन, जीरा, गुड़ और नींबू से बनी हर्बल चाय जोड़ और मसल के दर्द से राहत देने में मदद करती है. वेजिटेरियन फूड खाएं डॉक्टर चिकनगुनिया के मरीजों को गैर वेजिटेरियन भोजन खाने से बचने की सलाह देते हैं, क्योंकि गैर वेजिटेरियन भोजन लिवर पर भार बढ़ाते चिकनगुनिया में हल्दी का सेवन बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. हल्दी दर्द को कम कर, जोड़ों की सूजन से राहत देती है. चिकनगुनिया के मरीज हल्दी के साथ अदरक को मिलाकर इसका सेवन करते हैं तो रिकवरी स्पीड काफी बढ़ती है. चिकनगुनिया होने पर मरीज को नारियल पानी का सेवन करना चाहिए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read