HomeAyodhyaप्रेम प्रसंग में हुई थी विकास की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

प्रेम प्रसंग में हुई थी विकास की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

प्रेम प्रसंग में हुई थी विकास की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तों को गंवारा नहीं था गांव की युवती के साथ विकास का प्रेम
डण्डे से गला दबाकर उतारा था मौत के घाट
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। सोमवार को पुलिस ने विकास यादव हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। हत्याकांड में तीन लोग शामिल थे, जिसमें दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को एसएसपी शैलेश पांडेय ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों में अंजना माफीदार का पुरवा निवासी बब्लू निषाद उर्फ कैंडी तथा रामजीत निषाद शामिल हैं।

3 drug smugglers arrested with ganja, motorcycle, mobile

इनका तीसरा साथी लल्लन निषाद फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। मलूम हेा कि दर्शननगर के रामपुर हलवारा निवासी विजय यादव का शव गत 8 जून को पूराकलंदर के अंजना गांव में गन्ने के खेत से बरामद हुआ था। वह अपने एक रिश्तेदार युवक के साथ अंजना गांव अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। रिश्तेदार युवक को गांव के बाहर छोड़कर वह युवती से मिलने चला गया। काफी देर तक वापस न आने पर रिश्तेदार युवक ने विजय के स्वजन को सूचना दी। अंजना गांव पहुंचकर स्वजन ने विजय की काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। कुछ देर बाद गन्ने के खेत से उसका शव बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि विजय का अंजना माफीदार का पुरवा की रहने वाली एक युवती से प्रेम संबंध था। गांव की युवती के साथ प्रेम संबंध अभियुक्तों को गंवारा नहीं था। बब्लू, रामजीत एवं लल्लन ने कई बार विजय को गांव आने से मना भी किया था लेकिन विजय लगातार युवती से मिलता रहा। गत सात जून की रात तीनों अभियुक्तों ने विजय और युवती को मिलते हुए देख दिया। उन्होंने विजय का विरोध करते हुए उसे दौड़ा दिया। विजय को पकड़कर उसके गला डंडे से दबा दिया। मृत्यु हो जाने के बाद शव गन्ने के खेत में फेंक दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read