खाद के रूपये लेने का वीडियो वायरल
पीआरडी जवान ने दो बोरी डीएपी खाद लेने के लिये 2700 रूये
तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
फतेहगंज, बांदा। साधन सहकारी समिति गढ़वा मानपुर में डीएपी खाद वितरण के दौरान रुपये लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। पीआरडी जवान शिव प्रसाद निवासी छातैनी ने सफाई देते हुए बताया कि 18 नवंबर को वह आर्यावर्त बैंक फतेहगंज में ड्यूटी कर रहा था। अगले दिन समिति में खाद वितरण की जानकारी मिलने पर वह भी लाइन में लग गया। शिव प्रसाद का कहना है कि खाद खरीदने के लिए उसके पास रुपये नहीं थे। इस पर उसने अपने छोटे भाई केशव के ससुर रामजस निवासी बजरंगपुर से दो बोरी डीएपी खाद के लिए 2700 रुपये उधार लिए थे। इसी दौरान किसी ने रुपये लेते हुए उसका वीडियो बना लिया और कर्मचारियों से मिलीभगत का आरोप लगाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उसने इन आरोपों को गलत बताया। वहीं थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि समिति में पीआरडी जवान की ड्यूटी नहीं लगाई गई थी और न ही वह वहां तैनात था। रुपये लेने के संबंध में लगाए गए आरोपों को भी उन्होंने गलत बताया।











