सूचना के बाद भी नहीं जागा पशु चिकित्सा विभाग
दर्द से महीनों से परेशान है गोवंश
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। एक वीडियो एक ऐसे गौ वंश की है जो अपने कष्ट से कहार तो रहा है लेकिन इसका कष्ट सुनने वाला कोई नहीं है। इसे नगर पालिका व पशु विभाग चार माह पहले पकड़ने आया था और इस पर जद्दोजहद भी किया और इसे रस्सी के सहारे खींचते हुए गाड़ी में भरने की कोशिश भी की लेकिन न वह रस्सी काम आई और न ही यह गौवंश पकड़ में आया और रस्सी टूट गई। टूटी रस्सी इसके घाव का कारण बन गई।
नगर पालिका क्षेत्र के इंदिरा नगर में इस गोवंश की बुरी हालत को देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को 7 मार्च को दी गई। 10 मार्च तक घायल गोवंश की सुध लेने वाला कोई नजर नहीं आया। इसे विभाग की लापरवाही कहें या फिर काम चोरी कि 3 दिन से तड़प रहे इस गोवंश का कष्ट मिटाने का समय विभाग के कर्मचारियों को नहीं मिला। इंदिरा नगर क्षेत्र में घूम रहे इस गौ वंश की हालत अब यह हो गई है कि अपने कष्ट की वजह से यह इतना परेशान हो चुका है कि आम लोगों को दौड़ा रहा है।
कहां सो जाते हैं गौ रक्षा की बात करने वाले संगठन?
एक यह बड़ा सवाल उन संगठन के लिए खड़ा होता है जो गोवंश की रक्षा के नाम पर पेपर बाजी तो करते हैं लेकिन धरातल पर काम नहीं कर पाते हैं। क्या इंदिरा नगर क्षेत्र में ऐसे ही संगठन का कोई कार्यकर्ता नहीं है जो इस गौवंश को इस कष्ट से मुक्ति दिला सके। भाजपा की सरकार बनने के बाद ऐसे संगठन कुकुरमुत्ता की तरह प्रकट हो गए हैं लेकिन सिर्फ सत्ता सुख भोगने और वाहवाही लूटने के अतिरिक्त कोई दूसरा काम नहीं बचा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













