मार्ग दुर्घटना में सिपाही की हुई मौत
पवन मिश्रा
कौशाम्बी। मंझनपुर थाना क्षेत्र पुलिस लाइन टेवा के पास बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक सिपाही की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच कार्रवाई शुरू कर दिया है। जौनपुर जिले के खालिसाह सदर थाना रामपुर निवासी रामनयन यादव पैसा थाना क्षेत्र के उदहिन बाजार चैकी में तैनात था। बीती रात बाइक से चलकर पुलिस लाइन पहुंचा सिपाही की अज्ञात वाहन के टक्कर से मौत हो गई। घटना की सूचना सुबह पुलिस को हुई तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













