HomeTrendingश्रावस्ती में भगवान बिरसा मुंडा के जन्मोत्सव पर हुये विभिन्न कार्यक्रम

श्रावस्ती में भगवान बिरसा मुंडा के जन्मोत्सव पर हुये विभिन्न कार्यक्रम

  • श्रावस्ती में भगवान बिरसा मुंडा के जन्मोत्सव पर हुये विभिन्न कार्यक्रम

तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद/नसीम अहमद
श्रावस्ती। निदेशालय जनजाति विकास विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में भगवान बिरसा मुंडा के जन्मोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रम हुये। कार्यक्रम का शुभारंभ डी.सी. मनरेगा एवं अन्य पिछड़ा वर्ग अधिकारी जीशान मलिक द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में ए.टी.एस. सिरसिया के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. एस.एन. सिंह द्वारा जनपद के थारू जनजातियों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति तथा विद्यालय के जनजातीय छात्रों की शैक्षिक प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत किया।
तत्पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में थारू जनजाति के छात्र-छात्राओं द्वारा भाषण प्रतियोगिता, थारू नृत्य, तथा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन चरित्र पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बच्चों को दिखाई गई। कार्यक्रम में विभिन्न दिवसों में हुए में हुए निबंध लेखन प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, प्रदर्शनी, चित्रकला तथा सी.बी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अजय मिश्र ने किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, प्रधानाचार्य ए.टी.एस. भयापुरवा, ए.टी.एस सिरसिया समस्त शिक्षक शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 

 

 

 

Must Read