HomeTrendingराना बेनी माधव बक्श सिंह स्मारक सभागार में होगा दीपोत्सव

राना बेनी माधव बक्श सिंह स्मारक सभागार में होगा दीपोत्सव

  • राना बेनी माधव बक्श सिंह स्मारक सभागार में होगा दीपोत्सव

  • शामिल होंगे जिले के गणमान्य नागरिक, देव दीपावली पर जलेंगे 1100 दिये

तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप पाण्डेय
रायबरेली। राना बेनी माधव बक्श सिंह स्मारक समिति की बैठक राना बेनी माधव बक्श सिंह स्मारक सभागार में हुई। बैठक में समिति के सदस्यों ने विशाल सभागार के निर्माण के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया। वहीं 24 नवंबर को देव दीपावली के अवसर पर भव्य दीपोत्सव मनाने का भी संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अमर सेनानी राना बेनी माधव बख्श सिंह की स्मृतियों को संजोने के लिए जो प्रयास समिति ने शुरू किए थे उन प्रयासों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सार्थकता प्रदान किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से ही सभागार का निर्माण हुआ है, इसके लिए पूरा जनपद उनका सदैव ऋणी रहेगा। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में देव दीपावली पर दीपोत्सव का कार्यक्रम सभागार परिसर में आयोजित किया जाएगा। उपाध्यक्ष रवीन्द्र सिंह व हरिहर सिंह ने कहा कि दीपोत्सव में 1100 दीपक जलाएं जायेंगे। कार्यक्रम शाम 5 बजे से प्रारंभ होगा। एसपी सिंह ने कहा कि शहर के नागरिकों को आमंत्रित किया जाएगा। समिति के संयोजक ने सभागार संचालन की जानकारी दी। बैठक में अगले वर्ष अमर सेनानी राना बेनी माधव बख्श सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर सुरेंद्र बहादुर सिंह एडवोकेट, महेंद्र अग्रवाल, बीपी सिंह, अतुल गुप्ता, सभासद एसपी सिंह, मदन चौहान, सुनील भदोरिया, गोविंद खन्ना, गोपाल खन्ना, रामराज सिंह, महेंद्र कछवाह, अभिषेक विक्रम सिंह, राम बहादुर सिंह, डॉ. मनीष चौहान, शिव शंकर सिंह, संतोष सिंह, अभिषेक द्विवेदी, राहुल सिंह, अशोक सिंह, डॉ. आरएन सिंह, विवेक मिश्रा, शिव कुमार सिंह, सुनील भदौरिया, रणविजय सिंह, शशांक सिंह, अजीत सिंह, प्रमेंद्र पाल गुलाटी, विनय द्विवेदी, बबलू केसरिया, रत्नाकर पांडेय, जगन्नाथ सिंह, राघवेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, विकास सिंह आदि मौजूद रहे।

 

 

 

 

Must Read