Jaunpur news: केराकत के गोमतेश्वर महादेव मन्दिर में 24 नवम्बर को होगा भव्य दीपोत्सव

  • केराकत के गोमतेश्वर महादेव मन्दिर में 24 नवम्बर को होगा भव्य दीपोत्सव

तेजस टूडे सं.
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली पर इस बार श्री गोमतेश्वर महादेव मंदिर केराकत का परिसर भव्य दीपों से जगमग होगा। माइक्रोटेक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स मुर्तजाबाद के तत्वावधान में आगामी 24 नवंबर दिन सोमवार को शाम 3 बजे श्री गोमतेश्वर महादेव मंदिर केराकत में भव्य दीपोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जा रहा है।
मंदिर समिति एवं माइक्रोटेक ग्रुप के संयुक्त प्रयास से इस बार मंदिर परिसर में 51 हजार दीप प्रज्ज्वलित करके मंदिर को आलौकिक रूप से सजाया जाएगा। दीपोत्सव के साथ माइक्रोटेक इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, भक्ति गीत एवं भजन प्रस्तुत किये जायेंगे।
संस्थान के प्रबंधक नीरज राजहंस एवं प्रबंध निदेशक डॉ. पंकज राजहंस ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति को बढ़ावा देना, युवाओं को अपनी परंपरा से जोड़ना एवं धार्मिक चेतना का विकास करना है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।
आयोजकों ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस भव्य दीपोत्सव को सफल बनाने की अपील किया है। इस आशय की जानकारी आयोजक डॉ गौरव श्रीवस्तव प्राचार्य माइक्रोटेक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स मुर्तजाबाद ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।