HomeTrendingJaunpur News: रामपुर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया छठ...

Jaunpur News: रामपुर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया छठ पर्व

  • रामपुर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया छठ पर्व

तेजस टूडे सं.
अतुल जायसवाल
रामपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत के पक्का तालाब पर छठ पूजा का पावन पर्व बड़े ही श्रद्धा भक्ति और हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। क्षेत्र की वर्ती महिला और बहनों ने विधि—विधान से भगवान सूर्य देव और छठ मैया का पूजा अर्चना किया तथा परिवार सुख समृद्धि और खुशहाली के साथ संतान की लंबी आयु के लिए व्रत रखकर आस्था के साथ पूजा संपन्न किया। छठ पूजा पर पक्का तालाब पर भक्ति में माहौल देखने को मिला। वर्ती महिलाओं ने सूर्य को अर्ग अर्पित किया और छठी मैया से परिवार की मंगल कामना किया। घाट पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही पूरे वातावरण में छठी मैया के पारंपरिक गीतों और जयकारों से भक्ति में माहौल बना रहा।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जायसवाल सहित सभी सभासदगण, रामपुर थाना पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारियों सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य, स्थानीय लोग उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में पर्व को शांतिपूर्वक एवं व्यवस्था स्थित ढंग से संपन्न कराने की सहयोग किया गया। छठ पूजा के इस पर्व पर लोगों ने एक—दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। आस्था और परंपरा और सामाजिक एकता का यह पर्व पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।

 

 

 

 

Must Read