रोटरी अरिहंत के दीपावली महोत्सव में संगीत, सुरों एवं मनोरंजक खेलों ने बांधा समां
विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने की क्लब के सेवा कार्यों की सराहना
संस्थापक शशांक जैन को शानदार क्लब के निर्माण की दी बधाई

तेजस टूडे ब्यूरो
राजीव जायसवाल
प्रयागराज। रोटरी क्लब ऑफ इलाहाबाद अरिहंत द्वारा शनिवार को माधोकुटुम्ब सिविल लाइंस में भव्य दीपावली महोत्सव का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। रोशनी, संगीत, नृत्य, मनोरंजक खेलों, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों और आकर्षक आतिशबाजी से सजी इस यादगार शाम में रोटरी सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। यह आयोजन केवल दीपावली का उत्सव नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, मित्रता, पारिवारिक एकता और साथ मिलकर खुशियां बांटने का एक खूबसूरत अवसर बन गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी रहे जिन्होंने क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं सेवा कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना किया। उन्होंने क्लब के संस्थापक रोटेरियन शशांक जैन को एक शानदार क्लब की स्थापना और उसे नई ऊंचाइयों तक ले जाने के प्रयासों के लिए बधाई दी। क्लब के संस्थापक शशांक जैन ने अतिथियों एवं सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके निरंतर सहयोग, विश्वास और उत्साह के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष डॉ. कीर्ति अग्रवाल एवं सचिव प्रीति जैन ने आयोजन के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम चेयरमैन कन्हैया अग्रवाल ने अपनी शानदार मंच संचालन शैली से पूरे समारोह को जीवंत बनाए रखा। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रोटेरियन पंकज जैन, असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन मंदीप श्रीवास्तव, रोटेरियन अंकित अग्रवाल एवं मयंक अग्रवाल ने रीजनल सेक्रेटरी रोटेरियन अजय अग्रवाल का स्वागत किया। समारोह में प्रयागराज के विभिन्न रोटरी क्लबों के सदस्यों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में एकल प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण रहीं। आनिका अग्रवाल ने अपनी मधुर बांसुरी वादन प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
वहीं आबान अहमद ने शानदार गिटार वादन से सभी में जोश और उत्साह भर दिया। संगीत के इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए रोटेरियन शशांक जैन और अरमान अहमद ने अपनी गायकी से ऐसा समां बांधा कि उपस्थित लोग झूमने पर मजबूर हो गए। बच्चों के लिए आयोजित म्यूजिकल चेयर और फनी क्विज जैसे मनोरंजक खेलों ने पूरे आयोजन में उत्साह और हंसी-खुशी का माहौल बना दिया। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संगीत की मधुर धुनों पर नृत्य, हंसी-मजाक और एक-दूसरे के साथ बिताए खुशनुमा पलों ने शाम को यादगार बना दिया। रंग-बिरंगी सजावट और आकर्षक आतिशबाजी ने दीपावली के उल्लास को और भी खास बना दिया।
कार्यक्रम में गीता अग्रवाल, पल्लवी अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, दीप्ति गुप्ता, अतुल अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, संध्या अग्रवाल, तुषार गुप्ता, सुष्मिता जैन, श्रेयांश जैन, गरिमा अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल सहित अनेक रोटरी सदस्यों एवं उनके परिवारजनों की उपस्थिति रही। अंत में कोषाध्यक्ष कृष्णा मुरारी प्रजापति ने सभी अतिथियों, सदस्यों एवं आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
पत्रकार को मातृशोक
मुगलसराय, चन्दौली। नगर के वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद अग्रहरि की माता एवं पत्रकार स्व. कुमार अशोक की भाभी सुखा देवी का रविवार को सुबह 10.30 बजे निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनकी उम्र लगभग 72 वर्ष थीं। उनके निधन से परिवार एवं पत्रकारों सहित शुभचिंतकों में शोक की लहर है।







