HomeJaunpurJaunpur News: सिटी हास्पिटल ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

Jaunpur News: सिटी हास्पिटल ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

  • सिटी हास्पिटल ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

तेजस टूडे सं.
विकास यादव/महेन्द्र चौधरी
नौपेड़वा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्रामसभा गढ़ा सैनी में जौनपुर सिटी हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर डा. एके जी द्वारा सैकड़ों लोगों को निःशुल्क परामर्श दिया गया। साथ ही नि:शुल्क खून की जांच करते हुये दवाइयां वितरित की गईं। कार्यक्रम आयोजक अशोक पाण्डेय एवं पंकज पांडेय थे। यह आयोजन डा. एके कश्यप द्वारा किया गया जहां तमाम लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। मेडिकल कैंप में अमित पांडेय, दिनेश पांडेय, विनाेद पाण्डेय, छोटे लाल यादव, बनारसी निषाद, सुभाष यादव, रमेश पांडेय समेत अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

 

 

 

 

Must Read