HomeJaunpurJaunpur News: जौनपुर में युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

Jaunpur News: जौनपुर में युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

  • जौनपुर में युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

तेजस टूडे सं.
बृजेश यादव
खुटहन, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। मामला खुटहन थाना क्षेत्र के एक गांव का है। युवती के भाई ने खुटहन थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता की 18 वर्षीय बहन 5 अक्टूबर को खुटहन स्थित राज गौरव डिग्री कॉलेज में पढ़ने गई थी। आरोप है कि कॉलेज के बाहर खड़े एक युवक उसे अपने साथ भगा ले गया। शिकायतकर्ता ने युवक की पहचान अपने ही मामा के लड़के अरुण पुत्र प्यारे लाल जनपद के खेतासराय थाना क्षेत्र के प्रेमराजपुर निवासी के रूप में बताई है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर 15 नवंबर को खुटहन थाने में मुकदमे के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 87 में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक हरिशंकर यादव को सौंपी गई है। आगे की पुलिसिया कार्यवाही तेज कर दी गई है।a

 

 

 

 

Must Read