निर्माणाधीन दुकान में तोड़—फोड़, समर्सिबल मोटर चोरी
आरोपियों ने मौके पर खड़ी कार छोड़ी
जानमाल की धमकी देकर भाग निकले आरोपी
तेजस टूडे ब्यूरो
अश्विनी सैनी
उन्नाव। बारासगवर थाना क्षेत्र के लालकुआं मार्ग पर धानीखेड़ा बाजार के पास निर्माणाधीन दुकान में तोड़—फोड़ और चोरी का मामला सामने आया है। गनेशीखेड़ा निवासी शिव प्रकाश सिंह के मुताबिक वह अपनी दुकान के ऊपर निर्माण कार्य करा रहे थे। करीब 8 फीट दीवार खड़ी हो चुकी थी। पीड़ित का आरोप है कि 22 अप्रैल की शाम करीब 8 बजे गांव के ही संदीप सिंह, सोनू सिंह, राजेंद्र सिंह, राघवेंद्र सिंह उर्फ छोटू चौहान और धर्मेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू कार से पहुंचे और छत पर रखा निर्माण सामग्री नीचे फेंक दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की खुली धमकी दी। शोर सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी कार मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि अगली सुबह समर्सिबल की पुरानी मोटर गायब मिली। मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत पूछे जाने पर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामला पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जाँच की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



