सड़क हादसे में दो महिला सहित 3 लोग घायल
तेज रफ्तार दो बाइकों में आमने-सामने हुई भिड़ंत
तेजस टूडे सं.
मनीष अवस्थी
हरचंदपुर, रायबरेली। स्थानीय थाना क्षेत्र के थाना गेट के पास दो बाईकों में जोरदार भिड़ंत हो गई। बाइक में बैठी दो महिला सहित 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने एक की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि शुभम पुत्र शिव सहाय निवासी प्यारेपुर अपनी मां पुष्पा देवी व भाभी सुनैना को बाजार लेकर जा रहा था तभी थाना गेट के पास एक बाइक से जोरदार टक्कर हो गई जिससे शुभम व उनकी मां सहित भाभी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को हरचंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां ड. मलय श्रीवास्तव ने प्राथमिक उपचार करने के बाद सुनैना को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि बाइक सवार 3 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल भिजवा दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



