सांसद चन्द्रशेखर आजाद ने साहनपुर प्रीमियम लीग के दूसरे सीजन का किया शुभारम्भ
साकिब सुपर जायंट्स नजीबाबाद एवं रॉयल स्टार साहनपुर के बीच हुआ उद्घाटन मुकाबला

तेजस टूडे ब्यूरो
नजीबाबाद, बिजनौर। साहनपुर प्रीमियम लीग (एसपीएल) के दूसरे सीजन का शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान सांसद ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके उनका उत्साहवर्धन किया और खेल को खेल भावना के साथ खेलने का संदेश दिया।
सांसद श्री आजाद ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, आपसी सहयोग, प्रेम और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित होने से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। ऐसे आयोजन युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ ही उनमें सकारात्मक सोच भी विकसित करते हैं।
एसपीएल के दूसरे सीजन का उद्घाटन मुकाबला साकिब सुपर जायंट्स क्रिकेट नजीबाबाद और रॉयल स्टार साहनपुर के बीच खेला गया। मैच शुरू होते ही मैदान पर दर्शकों की भीड़ जुटने लगी। खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और पूरे मुकाबले के दौरान मैदान में उत्साह का माहौल बना रहा। जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी।
इस अवसर पर आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सतेंद्र कुमार, साहनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष खुर्शीद मंसूरी, नजीबाबाद चेयरमैन मुअज्जम इंजीनियर, अबरार आलम एडवोकेट, डॉ. मकसूद चौधरी, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष प्रशांत महासागर, जगमीत सिंह जीत, नितिश चौधरी, अब्दुल्लाह गुलजार, रजत कुमार, फईम अंसारी एडवोकेट, अशोक कुमार, प्रवेश कुमार, अनुज कुमार एडवोकेट, ललित आजास, नौशाद सरवरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में शाहबाज अहमद, सरताज रईन, सद्दाम खान, मास्टर राशिद, मुशर्रफ और फुरकान राईन, इमरान अहमद सहित अन्य आयोजकों का विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता को लेकर स्थानीय युवाओं और खेल प्रेमियों में उत्साह दिखाई दिया।










