भीषण अग्निकाण्ड में इलेक्ट्रॉनिक एण्ड फर्नीचर शॉप राख, करोड़ों का हुआ नुकसान
तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। जनपद के थाना साण्डी कस्बे में बीती रात बड़ा हादसा हो गया, मुख्य मार्ग पर हीरो एजेंसी के बगल स्थित शोभित इलेक्ट्रॉनिक एंड फर्नीचर शॉप में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान के साथ गोदाम भी उसकी चपेट में आ गया। रात करीब 1 बजे लगी आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही 5 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं जिनमें 3 गाड़ियां सदर हरदोई और 2 गाड़ियां बिलग्राम फायर स्टेशन से भेजी गईं।
दमकल कर्मियों ने करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पुरी तरह काबू नहीं पाया लेकिन तब तक दुकान और गोदाम में रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। दुकान संचालक पुनीत बाजपेई ने बताया कि सूचना मिलने पर जब वे मौके पर पहुंचे तो दुकान पूरी तरह आग की लपटों में घिरी हुई थी। दुकान में रखे फ्रिज, कूलर, एसी, बेड, बॉक्स, कुर्सियां सहित इलेक्ट्रॉनिक और फर्नीचर का भारी नुकसान हुआ है। साथ ही दो दिन की बिक्री की नकदी भी जलकर राख हो गई। विक्रेता के अनुसार इस अग्निकांड में करीब 1 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। फायर ब्रिगेड अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



