HomeTrendingपुलिस लाइन में हुआ वामा खेलोत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम

पुलिस लाइन में हुआ वामा खेलोत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम

  • पुलिस लाइन में हुआ वामा खेलोत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम

  • 32 प्रतिभाशाली बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। बाल दिवस पर पुलिस लाइन में वामा खेलोत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वामा सारथी की अध्यक्षा संयुक्ता श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। साथ ही स्वयं टेबल टेनिस खेलकर खेलोत्सव का उत्साहवर्धन किया। तत्पश्चात केक काटकर बच्चों के साथ बाल दिवस की खुशियां साझा कीं।
उल्लेखनीय है कि माह अगस्त 2026 में स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस परिवार के बच्चों की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु जनपदों एवं पीएसी वाहिनियों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। उक्त प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना एवं उत्साहवर्धन हेतु वामा सारथी मुख्यालय द्वारा प्रशस्ति पत्र निर्गत किए गए। इसी क्रम में बहराइच के विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कुल 32 प्रतिभाशाली बच्चों को बाल दिवस पर अध्यक्षा संयुक्ता श्रीवास्तव द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया तथा बच्चों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।

 

 

 

 

Must Read