HomeGorakhpurवैश्य समाज हिन्दू-मुस्लिम फसाद से दूर रहें, सत्ता में हिस्सेदारी के लिये...

वैश्य समाज हिन्दू-मुस्लिम फसाद से दूर रहें, सत्ता में हिस्सेदारी के लिये संकल्प लें: ध्रुवचन्द जायसवाल

वैश्य समाज हिन्दू-मुस्लिम फसाद से दूर रहें, सत्ता में हिस्सेदारी के लिये संकल्प लें: ध्रुवचन्द जायसवाल

गोरखपुर। वैश्य समाज हिन्दू मुस्लिम फसाद से दूर रहें इतिहास गवाह है कि जब-जब दंगा फसाद हुआ तो दंगाइयों ने 90 प्रतिशत वैश्य व्यापारियों के दुकानों को लक्ष्य बनाकर किमती समानों को लूटना, आगजनी करना एवं हत्या करके आराम से चले जाते हैं। परिजनों, बीबी-बच्चों, माता-पिता के सामने मुसीबतों का पहाड़ खड़ा हो जाता है, इसलिए दंगा-फसाद से दूर रहने में भलाई है। आज की विषम परिस्थितियों में वैश्य समाज के लोगों को अब अपना ध्यान केन्द्र की सत्ता में बराबर की हिस्सेदारी लेने का समय आ गया है। सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वैश्य समाज के नेताओं को तन-मन-धन के साथ सहयोग करें तथा चुनाव के समय जिस तरह एक खास वर्ग के लोग अपने समाज के प्रत्याशी के लिए पार्टी को दरकिनार करते हुए अपने समाज के प्रत्याशियों को ही मतदान करते हैं, उनसे सिखने की जरूरत है तभी सत्ता में बराबर की हिस्सेदारी मिलेगी। सत्ता के गलियारों में हनक़ कायम करने के लिए हार-जीत की चिन्ता नहीं करें। अपनी उपस्थिति राजनीति के गलियारों में दर्ज करानी होगी तभी सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित होगी। उक्त ब्यान अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ध्रुवचन्द जायसवाल ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कही।
साथ ही उन्होंने आगे कहा कि यह सर्वविदित है कि जनसंघ से लेकर भाजपा तक मुश्किल समय मे तन-मन-धन के साथ वैश्य समाज हर मौके पर साथ दिया था। भाजपा को सत्ता में पहुंचाने में शत-प्रतिशत वैश्यों का योगदान है। अन्य पार्टियों के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के मन में यह धारणा है। वैश्य समाज भाजपा का परम्परागत मतदाता है, इसीलिए अन्य पार्टियां ने वैश्यों को कम महत्त्व देते हैं। विडम्बना यह है कि भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व भी वैश्य समाज के एक खास वर्ग को छोड़कर अन्य वैश्यों को कोई तवज्जो नहीं देती है। अन्य वैश्य स्वाभिमान से समझौता नहीं करते हैं। सत्ता की बागडोर एक खास वर्ग के हाथ में है वैश्यों को कठपुतलियों की तरह नचा रहे हैं। जमीनी स्तर पर राजनीति में वैश्यों को महत्वहीन समझा जाता है। आजकल भाजपा ने गुप्त एजेंडा चला रक्खा है कि वैश्य मंत्रियों, वैश्य सांसदों, विधायकों एवं वैश्य समाज के छुट-भईयों कार्यकर्ताओं द्वारा वैश्यों को लालीपाप दिया जाएगा तथा वैश्य समाज को दिग्भ्रमित करने के लिए भाजपा द्वारा वैश्य महासम्मेलन तक आयोजित किये जायेंगे। वैश्यों को सावधान रहने की जरूरत है उत्तर प्रदेश के 80 सीटों में से वैश्य बाहुल्य क्षेत्र 15 से 17 लोकसभा सीटें है।
श्री जायसवाल ने कहा कि उक्त वैश्य बाहुल्य सीटों पर सिर्फ वैश्य प्रत्याशी ही सांसद उम्मीदवार बनायें तभी भाजपा को समर्थन किया जाय, अन्यथा जो पार्टी वैश्य बाहुल्य क्षेत्र से वैश्य प्रत्यासी घोषित करेगी, उसे तन-मन-धन से सहयोग करने का वैश्यों संकल्प लेना होगा तभी सत्ता में हिस्सेदारी सुनिश्चित होगी। भाजपा के शासन काल में खुदरा व्यापार भी कारपोरेट घरानों के हाथ में चला गया है। केन्द्र की सत्ता मे हिस्सेदारी होने पर ही छोटे-छोटे एवं मध्यम व्यापारी सुरक्षित रह सकते हैं। वैश्य समाज को अपना हक़ लेने के लिए राजनीतिक गतिविधियां पर तेज़ नज़र रखते हुए वैश्यों के हित में निर्णय लेना होगा। पार्टी को दरकिनार करते हुए वैश्य प्रत्याशी को ही हर हाल मे मतदान करना होगा चाहे चुनाव जीते या हारे आने वाले समय में अपने बच्चों के भविष्य के लिए कठोर निर्णय लेना ही पड़ेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read