JAUNPUR NEWS : बरसठी पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार
अनुपम मौर्य
बरसठी, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा. अजयपाल शर्मा के निर्देशन में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मडियाहूं के पर्यवेक्षण में बरसठी पुलिस ने दो वाराण्टी हरिश्चन्द्र पुत्र सत्यना रायन निवासी बेलौनाकला थाना बरसठी जौनपुर व सुबाष चन्द्र पुत्र सत्य नारायन निवासी राजापुर थाना बरसठी को गिरफ्तार कर लिया। इकसे बाद चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष गोविन्द देव मिश्र के अलावा उपनिरीक्षक राम नरायण गिरि, आरक्षी वकील चौहान, उपनिरीक्षक मुन्नी लाल, आरक्षी पीयूष यादव शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











