आरोपित की निशानदेही पर प्रयुक्त असलहा बरामद | #TEJASTODAY
96365
आरोपित की निशानदेही पर प्रयुक्त असलहा बरामद | #TEJASTODAY
चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के ढंढवारा खुर्द गांव में मोटरसाइकिल की टक्कर में हुए विवाद को लेकर चली गोली दो लोग गंभीर रूप घायल हो गए। उक्त मामले में अदालत आत्मसमर्पण करने वाले आरोपित को रिमांड पर लेकर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को पूछताछ के बाद घटना में प्रयुक्त कट्टा व एक जिंदा कारतूस आरोपित की निशानदेही पर बरामद किया है।
बीते 21 जूलाई की दोपहर ढंढवारा खुर्द गांव निवासी दो युवकों की गोरारी बाजार के पास टकरा गई। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी और मारपीट हो गई। इसी विवाद को लेकर 21 जूलाई की रात दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और दोनों पक्षों में मारपीट व असलहे से गोली चली जिसमें गोली लगने से साकिब 48 पुत्र अनवारूल व अकमल 30 पुत्र अमजद गंभीर रूप से घायल हो गए। उक्त घटना के आरोपित मो आदिल पुत्र अब्दुल्ला खान निवासी ढंढवारा खुर्द ने न्यायालय में बीते दिनों आत्मसमर्पण किया था। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर पुछताछ के लिए रिमांड पर लेकर कोतवाली लाई और पुछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर मंगलवार को ढंढवारा नहर के किनारे से एक अदद कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।