योगी सरकार के निर्देशन में अयोध्या में पुष्पवर्षा से कांवड़ियों का हुआ स्वागत: डीएम
तेजस टूडे ब्यूरो
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि सावन के पावन महीने में भगवान शिव के भक्तों का उत्साह चरम पर है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस बार श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम अयोध्या में देखने को मिला।
सावन पर कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के स्वागत में एक विशेष आयोजन हुआ जहां हनुमानगढ़ी मंदिर, नागेश्वरनाथ मंदिर, दर्शन मार्ग, सरयू घाट, राम पथ, लता मंगेशकर चौक और श्रीराम मंदिर परिसर में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया। गेंदे और गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा जब आसमान से कांवरियों पर बरसी तो पूरा क्षेत्र भक्ति में सराबोर हो गया। श्रद्धा और आस्था से ओत—प्रोत इस अलौकिक नज़ारे को श्रद्धालुओं ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। हर ओर जयकारों की गूंज, आसमान से गिरते फूल और कांवरियों की आंखों में आभार और भक्ति का भाव—यह दृश्य न केवल मन को स्पर्श कर गया, बल्कि यह साबित कर गया कि सरकार श्रद्धालुओं की सेवा के लिए कृत संकल्पित है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














