Homeगोण्डाएसपी के निर्देशन में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस प्रोन्नत प्रशिक्षणार्थियों को किया गया...

एसपी के निर्देशन में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस प्रोन्नत प्रशिक्षणार्थियों को किया गया जागरुक

एसपी के निर्देशन में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस प्रोन्नत प्रशिक्षणार्थियों को किया गया जागरुक

तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में 30वीं वाहिनी पीएसी गोण्डा में 45 दिवस का प्रोन्नत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस प्रशिक्षणार्थियों को साइबर क्राइम से बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराते हुए ओ.टी.पी. किसी व्यक्ति को साझा न करने, अनजान वीडियो कॉल रिसीव न करने, लॉटरी/ईनाम के कॉल, मैसेज के फ्राड होने की सम्भावना होने, अनजान व्यक्ति को यूपीआई पिन न बताने, किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर स्क्रीन शेयरिंग एप (जैसे एनी डेस्क, क्वीक सपोर्ट, टीमव्यूवर, स्क्रीन मिरर आदि) अपने फोन में कभी भी इंस्टाल न करें, सोशल नेटवर्किग साइट पर होने वाले फ्राड की जानकारी दी तथा साइबर अपराध से तत्काल सुरक्षा व शिकायत दर्ज के लिए साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही साइबर फ्रॉड होने पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने हेतु गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदान की गयी वेबसाइट की भी जानकारी दी गयी तथा साइबर क्राइम से बचाव हेतु मुख्यालय द्वारा उपलब्ध कराये गये दिशा निर्देशों के अनुसार भी जागरुकता को प्रचारित किया गया। साइबर अपराध होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया एवं जनपदों में स्थित साइबर सेल पुलिस व थाना स्तर पर बनी साइबर हेल्प डेस्क पर तुरन्त सम्पर्क कर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गयी। समस्त प्रकार के साइबर अपराध व उनसे बचाव के तरीकों से अवगत कराते हुये बताया गया कि किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म का सुरक्षित व सावधानीपूर्वक उपयोग करें व किसी के बहकावे में न आकर अपनी फोटो व गोपनीय जानकारी कभी अनजान व्यक्ति से साझा न करें तथा किसी भी तरीके के साइबर अपराध होने पर तत्काल नजदीकी थाने के साइबर हेल्प डेस्क/महिला हेल्प डेस्क पर सम्पर्क कर शिकायत दर्ज कराया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read