नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
आरिफ चौधरी
कांधला, शामली। स्थानीय थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव टपराना निवासी उमर खान पुत्र साजिद खान पर अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी क्षेत्र के गांव जिडाना के निकट खड़ा हुआ है।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक उमर खान को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक समय पाल अत्री ने कहा कि आरोपी युवक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहा था। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













