Homeहरदोईउज्ज्वला कनेक्शनों को एनपीसीआई में आधार से लिंक कराया जाय: डीएम

उज्ज्वला कनेक्शनों को एनपीसीआई में आधार से लिंक कराया जाय: डीएम

उज्ज्वला कनेक्शनों को एनपीसीआई में आधार से लिंक कराया जाय: डीएम

अमित त्रिवेदी
हरदोई। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जनपद की गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई जहां उन्होंने निर्देश दिया कि उज्ज्वला कनेक्शनों को एनपीसीआई के अंतर्गत आधार से लिंक कराया जाए। बैंकों के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जाए। उन्होंने एलडीएम को सभी बैंकों को इस संबंध में निर्देशित करने को कहा। लंबित इकेवाईसी प्रकरणों का जल्द निस्तारण किया जाए। एजेंसी के प्रतिनिधियों ने बैंकों से संबंधित समस्याएं रखी जिनके तत्काल निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। इस अवसर पर जिलापूर्ति अधिकारी कमल नयन सिंह, लीड बैंक मैनेजर अरविन्द रंजन आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read