HomeVaranasiभीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की हुई मौत व एक घायल

भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की हुई मौत व एक घायल

भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की हुई मौत व एक घायल

जितेन्द्र सिंह चौधरी
रोहनिया, वाराणसी। स्थानीय थाना के मोहन सराय समीप हाईवे पर गुरुवार को सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। टक्कर इतनी तेज थी कि शव क्षत-विक्षत हो गये। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना की वजह से मार्ग पर कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया था। पुलिस ने आवागमन सुचारू कराया एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार दो महिलाएं पीछे बैठी थीं। जैसे ही हाईवे पर मोहनसराय के पास पहुंचे तभी बाइक की वाहन से टक्कर हो गई। इससे बाइक पर बैठी दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक महिलाओं की शिनाख्त शुभवंती देवी व मानसी देवी के रूप में हुई घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर मोहन सराय चौकी प्रभारी शिवानंद सिसोदिया पहुंच गये। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। घटना में सुनील कुमार पुत्र पुत्र बच्चा लाल निवासी बंदेपुर बाल बाल बच गए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read