HomeArticleजीवन की दो राहें

जीवन की दो राहें

जीवन की दो राहें

जिंदगी अब आन खड़ी है।
जीवन के दोराहों पर।
कभी सोचता इहलोक की।
कभी सताए
चिंता परलोक की।
इहलोक सोचता!
तो स्वयं को छोड़ता।
परलोक सोचता!
अपनों का फिर साथ छूटता।
रह गया हूं।
बीच अब मझधार फंस।
अब तक जीता आया।
मायाजाल के भंवर में फंस।
प्रभु ध्यान में भी रमना है।
अब तक सोचता आया।
बचा समय कब निकल न जाए।
सोच जी अब घबराया।
जीता आया सबके लिए अब तक।
अपने लिए कब जी पाऊंगा।
फंसा रहा माया में इसी तरह तो।
प्रभु से फिर कैसे मिल पाऊंगा।
रोग ब्याधि भी अब तो डराने लगे हैं।
कल तक जो साथ थे
अब साथ छोड़ जाने लगे हैं।
इहलोक आज सोच।
परलोक की चिंता कल पर छोड़।
कल आने से पहले
परलोक की आस अधूरी छोड़
चले गए जीवन को छोड़।
सबक है यह पंकज
कल की चिंता छोड़ो।
आज ही प्रभु से नाता जोड़ो।
इहलोक का कर्तव्य तो निभाओ।
साथ ही अपना
परलोक भी बनाओ।।
रचनाकार- पंकज पाण्डेय
निरीक्षक (क्राइम ब्रान्च) आजमगढ़।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read